Skip to main content
भोजपुरिया शहंशाह रवि किशन को सलाम दुबई ने किया

\
- भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन को दुबई में संपन्न हुए दूसरे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अवार्ड समारोह में शहंशाह ए भोजपूरी रतन अवार्ड से नवाजा गया । इसके पूर्व दुबई पहुचते ही एअरपोर्ट से लेकर होटल व अवार्ड समारोह में भी उनके प्रशंसको ने उन्हें सर आँखों पर बिठा लिया । अवार्ड समारोह की शुरुवात को धमाकेदार बनाने के लिये आयोजको ने ना सिर्फ शो की शुरुवात करायी बल्कि एंकरिंग ,परफॉर्म के साथ साथ अवार्ड प्रेजेंटर भी बनाया । भोजपुरी फ़िल्म जगत के तीसरे चरण के पहले स्टार रवि किशन ने भोजपुरी के अलावा हिंदी और तेलगु फिल्मो में भी काफी ख्याति अर्जित की है और यही वजह है की उनके फैन्स का दायरा काफी बड़ा है । अवार्ड समारोह में भी विभिन्न भाषायी लोगो ने तालियों की गड़गड़ाहट से रवि किशन का जम कर स्वागत किया । उल्लेखनीय है की लगभग 200 अवार्ड व सम्मान पा चुके रवि किशन इन दिनों भोजपुरी गुजराती इन दो भाषा में बन रही भोजपुरी की अब तक की सबसे बड़ी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। रवि किशन को छोड़ फ़िल्म के अन्य कलाकार हिंदी व गुजराती फ़िल्म जगत से हैं । अभी तक 300 से अभी अधिक फिल्मो का हिस्सा बन चुके रवि किशन की दो भोजपुरी फिल्में जून माह में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है । रवि किशन को शहंशाह ए भोजपुरी रतन का अवार्ड मिलने से उनके प्रशंसको में काफी उत्साह है ।
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment