भोजपुरी फिल्म ‘बेटा’ की ऑन लोकेशन शूटिंग बनारस में शुरू !

विशाल वर्मा के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘बेटा’ की शूटिंग बनारस के चेतसिंह किला और आस-पास के घाटों पर हो रही है। इसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली लीड रोल में हैं। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।
फिल्म में है ‘मां के बदले की कहानी’ विशाल वर्मा ने बताया कि यह उनकी तीसरी भोजपुरी फिल्म है, जिसका पूरा शूट बनारस में होना है। फिल्म का एक गाना घाटों पर ही फिल्माया गया है। इसमें एक मां के बदले की कहानी है, जिसमें वह बेटे के जरिए अपने पति के मौत का बदला लेती है। इसमें कई क्लाइमेक्स सीन हैं।भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार निरहुआ ने बताया, ‘मेरा सपना था कि बनारस के घाटों पर हमारी फिल्म शूट हो। 35 दिनों तक अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग होगी। मरी हर फिल्म 7 दिनों तक हाउसफुल रहती है फिल्म ,उन्होंने बताया कि मुंबई में उनकी फिल्म सिंगल स्क्रिन हॉल में लगती है। भोजपुरी फिल्में पहले दिन से सातवें दिन तक मजबूत होती हैं। सातों दिन हाउसफुल जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पिछली 6 हिट फिल्मों में अश्लीलता और आइटम सांग बिल्कुल नहीं था। वहीं ‘बेटा’ में कोई भी अश्लील गाना नहीं है। मरे एक और फिल्म ”निरहुआ चलल ससुराल 2” बिहार में २० मई को रिलीज़ होगी ! भोजपुरी फिल्म ”जमुना सरस्वती” ,”दूध का कर्ज”,जैसे बड़ी फिल्म मेकर अलोक कुमार के भाई विकास सिंह इस फिल्म के निर्माता है ! विकास सिंग की पहली भोजपुरी फिल्म ”सजन चले ससुराल”अभी हॉल ही में खेसारी लाल यादव को लेकर बनाया है,जिसका पोस्टप्रोडक्शन का काम मुंबई में जोर शोर से किया जा रहा है
Comments
Post a Comment