Posts

Showing posts from 2023

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने 'पियर फराक वाली' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

Image
    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना 'पियर फराक वाली' लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने ने यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. बता दें कि एक्टर हमेशा ही अपने गाने की वजह से सुर्खियों में बने रहते है. एक बार फिर उनका गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है. गाने को यूट्यूब पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके है. इस गाने को लोग लगातार देख रहे हैं. गाने में एक्टर अलग अंदाज में नजर भी आ रहे हैं. उनका यह अंदाज लोगों को खूब बढ़िया लग रहा है.  अभिनेता पवन सिंह ने खुद इस गाने में अपनी आवाज दी है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे है. वहीं, गोल्डी जायसवाल ने इस गाने को डायरेक्ट किया है. बता दें कि अभिनेता की लंबी फैन फॉलोइंग है. यह उनके गाने के ट्रेंड करने का सबसे बड़ा कारण है. उनके गाने के रिलीज होने के बाद ही उसे सुपरहिट मान लिया जाता है. उनके प्रशंसकों के कारण उनके गाने कई बार यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं. लोगों को ठेठ भोजपुरी में पवन सिंह का गाना और रोमांस बहुत पसंद आ रहा है. यह इस गाने की खासियत भी है.

इ कॉमर्सकंपनियों के द्वारा ठगी

Image
 आज कल लगभग आधी आबादी ऑनलाइन सामान खरीदना आसान समझती है | अच्छे ऑफर, काम दाम और घर बैठे आपके हाथों में आ जाती है | जितनी बड़ी कम्पनी उतना बढ़िया ऑफर और उस पर बढ़ता बिस्वास | लेकिन धीरे धीरे कुछ ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | जैसे गलत सामान का डिलेवर होना, ब्रांडेड सामान के जगह मामूली सामान होना, सामान देने वाले लोगों द्वारा सामान का गबन कर देना | ऐसे ही कुछ लोगों के साथ जो ये हुआ है उनके बातों को आपके सामने रख रहा हूँ |       भाविक भयाना : मैं अपना सामान वापस भेज कर फ्लिपकार्ट से एक महीने से गहर लगा रही हूँ की मेरा पैसा वापस दिया जाय लेकिन उनलोगे के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं है |      साजिद खान : मुझे ३ महीना से घुमा रहे आज होगा कल होगा सिर्फ यही करते है मैंने   25068 रुपये का सामान लिया जो ख़राब है लेकिन इसका समाधान कुछ नहीं हो रहा है |      कृष्णा वेंकटा : मैंने एक नया सोफ़ासेट खरीदा है और मुझे क्षतिग्रस्त उत्पाद प्राप्त हुआ है। मैंने वापसी का अनुरोध किया और 2 महीने से वे सिर्फ नाटक कर रहे हैं। हर बार...

आप की अदालत में मनोज तिवारी ने रवि किशन पर इलज़ाम लगाया

Image
कुछ दिन पहले ही मनोज  रजत शर्मा के शो में गए थें  वंहा पर उन्होंने सारे सवाल का जवाब सही से दिया बातों बातों में एक फिल्म का अश्लील नाम रखने का आरोप लगा तो वो सारा ठीकरा रवि किशन पर फोर दिया        मनोज तिवारी से जब रजत शर्मा ने 'आप की अदालत' में फिल्म का अश्लील नाम रखने पर सवाल किया तब उन्होंने कहा, "इसका जवाब आप रवि किशन जी से मांगना ।       अब क्या बोलूं। कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा। मैं इस नाम के पक्ष में नहीं था। ये फिल्म भाग्यश्री जी ने बनाई थी। 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ अभिनय करने वाली भाग्यश्री जी ।    उनकी इस फिल्म में दो मुख्य किरदार थे- एक किरदार गांव का था और दूसरा किरदार मुंबई के दूधवाले का था । रवि किशन ने दूधवाले की भूमिका निभाई थी।  मैंने उनसे कहा कि यह नाम भाग्यश्री की छवि के अनुरूप नहीं है क्योंकि उन्होंने स्क्रीन पर साफ-सुथरे किरदार निभाए हैं। लेकिन, रवि नहीं मानें। उन्होंने कहा कि यही चलता है |

आम के स्वाद :यूट्यूब पर कई दिनों से ट्रेंडिंग में

Image
 भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ट्रेंडिंग से उतरने का नाम नहीं ल रहे है|  बहुत दिनों के बाद वेव म्यूजिक से अपना एल्बम ''आम के स्वाद '' लेकर आये है |  जिसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है, गीत को लिखा है अभिनव प्रताप सिंह ने और खेसारी के साथ आवाज दी है शिल्पी राज ने |  इस गाने पर खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री रानी का जोरदार अभिनय देखने को मिलेगा | इसमें रानी आपके एक ठेला पर आम बेचती हुई नजर आएँगी उसके बाद दूसरे अंतरा में टोकरी में बेचती नजर आएँगी |   इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी धूम मचा के रखा हुआ है  | इसके पहले भी ये जोड़ी धमाल मचा चुकी है इसका पूरा विडो देखने के लिए निचे दिए गए गए लिंक पर जा के देख सकते है  आम के स्वाद