लखनऊ में उमड़ी ''शिवरक्षक'' देखने लोगो की भारी भीड़

बिहार और मुंबई में दर्शकों का दिल जीत चुकी निर्माता रमाशंकर प्रजापति और निर्देशक दिनेश यादव की फिल्म शिवरक्षक अब उत्तर प्रदेश में प्रर्दशित होगयी है। लखनऊ के अमिनाबाद स्थित जगत सिनेमाघर मं इस फिल्म का भव्य प्रिमीयर शो किया गया। लखनऊ के जगत सिनेमा हाल में फिल्म देखने के लिये दर्शकों की भारी भीड़ भी जुटी। इस फिल्म को लेकर निर्माता रमाशंकर प्रजापति और निर्देशक दिनेश यादव तथा फिल्म के नायक निसार खान काफी उत्साह में दिखे और पत्रकारों से बात करते हुये साफ कहा कि इस फिल्म शिवरक्षक को दर्शको ने जितना प्यार दिया उससे यह साफ संकेत है कि भोजपुरी सिनेमा में बढ़रही अश्लीलता का जमाना अब जाने वाला है।
रामाजी फिल्म क्रियेशन्स प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म शिव रक्षक को निर्देशित किया है जाने माने निर्देशक दिनेश यादव ने जबकि इस फिल्म से अभिनेता निसार खान को लांच किया गया है। निसार खान की नायिका हैं जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी और साथ में हैं सुपरस्टार खलनायक संजय पांडे, अनुप अरोड़ा, दिलीप सिन्हा, सीमा सिंह, अयाज खान, करण पांडे, दिनेश यादव, रश्मी शर्मा, अरविन्द तिवारी, अपर्णा,सरीन और अनारा गुप्ता। फिल्म की कथा पटकथा और संवाद खुद दिनेश यादव ने तैयार किया जबकि नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता,कैमरा मैन फिरोज खान है। फिल्म के गीत लिखा है प्यारे लाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी और आजाद सिंह ने जबकि संगीत दिया हैं अविनाश झा घूुंघरू ने । मारधाड़ निर्देशक बाजी राव, संपादक गुरजंत सिंह और फिल्म के प्रचारक हैं शशिकांत सिंह और कला निर्देशक हैं अवधेश राय। फिलहाल शिवरक्षक को मिली सफलता से भोजपुरी सिनेमाजगत ने निर्माता रमाशंकर प्रजापति और निर्देशक दिनेश यादव को बधाई दी है। फिलहाल इतना तो तय है कि शिवरक्षक ने सिनेमा की कामयाबी का एक नया रास्ता दिखाया है |
Comments
Post a Comment