Posts

Showing posts from April, 2016

जल्द ही तीनों खान्स आएंगे साथ नजर

Image
नई दिल्ली: बॉलीवुड के फिल्मकार काफी वक्त से कोशिश कर रहे हैं कि वह तीनों खान्स आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को साथ लेकर किसी फिल्म पर काम कर सकें। लेकिन अब तक किसी को भी इस मामले में सफलता हासिल हुई। यहां तक कि किसी को शायद ही ये याद भी नहीं होगा कि इन्हें कब साथ में देखा गया था। ये तीनों एक साथ बहुत कम ही कही पर नजर आए हैं। अब अगर बॉलीवुड में किसी से भी इन तीनों को साथ लाने को काम नहीं हो रहा तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये जिम्मेदारी ले ली है।इसे भी पढ़े:- शाहरुख पर भारी पड़ रहे हैं सलमान, ऐसा हम नहीं आंकड़े कह रहे हैंदरअसल मोदी सरकार को अगले महीने 2 साल पूरे होने जा रहे हैं इसी सालगिराह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसमें देशभसे कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद हैं। बॉलीवुड से भी कई सितारों को आमंत्रण भेजा गया है। खबरों की मानें तो सूचना मंत्रालय ने बॉलीवुड की ए लिस्ट स्टार्स को स्पेशल इन्विटेशन भेजा है जिसमें आमिर, सलमान और शाहरुख का नाम शामिल है।यह समारोह दिल्ली के इंडिया गेट पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें करीब 60 हजार मेहमान शामिल होंगे। यह समारोह 8 घंट...

ट्रक ड्राईवर 2 की शूटिंग पूरी हुई

Image
भोजपुरी गायक व् नायक रितेश पांडेय की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “ट्रक ड्राईवर 2” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अमेठी में शहर में फ़िल्म का क्लाइमेक्स कर करके इस फ़िल्म का शूटिंग कम्पलीट की गई है।फ़िल्म के निर्माता संजय सिंह राजपूत एवं रितेश ठाकुर और निर्देशक राजकुमार आर पांडेय है।फ़िल्म में रितेश पांडेय एक प्रसिद्ध गायक के भूमिका में नज़र आयेगे जिसकी नायिका माहि खान है जो उनसे प्यार करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।और साथ दर्शको के दुलारे प्रदीप पांडेय चिंटू भी एक ससक्त ट्रक ड्राईवर के भूमिका में एक अलग ही अंदाज़ में दिखेगें।जो दर्शको को दिलो को छू लेगा।गीत संगीत से सजी इस महत्वकांशी फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुम्बई में जोर शोर से किया जा रहा है।ये फ़िल्म इंद्रा फिल्म्स् इण्टर नेशनल ईन एसोसिएशन विथ देवघर इण्टर टेन्मेंट के बैनर तले और राजपूत फ़िल्म फैक्ट्री कृत है। इस फ़िल्म के मुख्य भूमीका में प्रदीप पांडेय चिंटू,रितेश पांडेय,माहि खान,सुशिल सिंह,अनूप अरोरा,संजीव मिश्रा व् प्रचारक सोनू निगम है।

सीमा सिंह का आइटम नंबर शहंशाह में

Image
चंचल चुलबुली डांसिंग क्वीन सीमा सिंह ने वाराणसी के समीप मिर्ज़ापुर के मगरहां ग्राम में तथा जयापुर गाँव में भोजपुरी फ़िल्म शहंशाह के दो विशेष गीत में मंत्रमुग्ध कर देने वाले मोहक नृत्य का जलवा बिखेरा है। फ़िल्म के इन दोनों गीतों के फिल्मांकन के नजदीकी ग्रामवासियों का ताँता लगा हुआ था। सीमा सिंह को शूटिंग करते हुए देखकर इनके प्रशंसक बहुत ही खुश थे। इस फ़िल्म के निर्देशक आनंद गहतराज हैं तथा निर्माता रोहित के सिंह एवं विवेक रस्तोगी हैं। फ़िल्म शहंशाह का निर्माण प्रेजेंट मेकर कॉर्पोरेशन व डिवाइन मूवीज प्रेज़ेन्ट्स के बैनर तले हो रहा है। इस फ़िल्म की अधिकतर शूटिंग प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गाँव जयापुर में की गई है। फ़िल्म में डांसिंग क्वीन सीमा सिंह के अलावा मुख्य भूमिका में मेगास्टार रवि किशन, भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह, रवि शेखर सिन्हा, प्रियंका पंडित , अवधेश मिश्रा, राजन मोदी, आनंद मोहन, नीरज यादव, बृजेश त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव और कुणाल सिंह आदि हैं।                      DILSHAD SHAH

दस करोड़ के बजट की ऐतिहासिक फ़िल्म के लिए दिनेशलाल यादव निरहुआ अनुबंधित

Image
दस करोड़ के बजट की ऐतिहासिक फ़िल्म के लिए दिनेशलाल यादव निरहुआ अनुबंधित भोजपुरी सिनेजगत के तीसरे दौर के इतिहास में एक और महत्त्वपूर्ण पृष्ठ जुड़ गया है। जी हाँ, भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार निषाद प्रोडक्शन एवं जीएमएल इंटटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले ऐतिहासिक फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य भूमिका के लिए जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को अनुबंधित किया गया है। फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं स्टाइलिश फ़िल्म निर्देशक इक़बाल बक्श। निर्माता संजय निषाद और गौतम निषाद फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फ़िल्म उच्चतम दर्जे की तकनीकियों से बनाई जा रही है। भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा छवि से द्रवित होकर फ़िल्म निर्माता संजय निषाद ने भोजपुरी सिनेमा का परचम विश्व पटल पर लहराने के लिए यह बीड़ा उठाया है। 20 करोड़ भोजपुरी भाषियों के बीच अब तक वह भोजपुरी फ़िल्म नहीं बन पायी है जिसका इंतज़ार हमेशा से रहा है। बहुत से खास दर्शक वर्ग भोजपुरी फ़िल्म देखने से हमेशा कतराते रहे हैं और भोजपुरी सिनेमा के नाम पर नाक भौं सिकोड़ते रहे हैं। इन्हीं कई बातों को ध्यान में रखते हुए निर्माता संजय निषाद ऐतिहासिक भोजपु...

भोजपुरी खलनायको की अनूठी पहल ,

Image
भोजपुरी खलनायको की अनूठी पहल , दिखाई एकजुटता भोजपुरी फ़िल्म जगत अपने बिखराव के लिए जाना जाता है । फ़िल्म जगत से जुड़े लोगो का मानना है की यहां जितने बड़े कलाकार है उतने गुट हैं । यही बात भोजपुरी के खलनायको पर भी लागू होती है यहाँ भी गुटबाजी की बातें चलती रहती है लेकिन खलनायको ने इस धारणा को गलत साबित करते हुए यह सन्देश देने की सफल कोशिस की है की खलनायको में आपस में परदे पर भले ही मतभेद हो लेकिन रियल लाइफ में उनके बीच कोई मनभेद नहीं है । उल्लेखनीय है की भोजपुरी में छोटे बड़े नये पुराने लगभग 50 खलनायक हैं । खलनायक संजय पांडे ने सबको एक मंच पर लाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप्प पर विलेन नाम से एक ग्रुप बनाकर उसमे सभी खलनायको को जगह दिया । शुरुवात में खलनायको का ग्रुप छोड़ने का सिलसिला जारी रहा लेकिन बाद में इनमे एकजुटता आनी शुरू हो गयी और लोग रोजाना अपना सुख दुःख शेयर करने लगे । कॉमेडियन से खलनायक बने मनोज टाइगर व खलनायक अवधेश मिश्रा ने एक प्रस्ताव रखा की व्हाट्सएप्प से निकल कर ग्रुप के लोग एक गेट टू गेदर रखे ताकि एक दूसरे के और करीब आने का उन्हें मौक़ा मिला । आखिरकार 23 अप्रैल को कुछेक ख...

रानी चटर्जी बॉलीवुड की ओर चली

Image
रानी चटर्जी बॉलीवुड की ओर चली दिया मिर्ज़ा , अमीषा पटेल, दीपिका पदुकोंड के नक़्शे कदम पर चलते हुए भोजपुरी फिल्मों की माधुरी दीक्षित रानी चटर्जी ने बॉलीवुड में आधिकारिक तौर पर एक हिंदी अल्बम के जरिये एंट्री मारी है । एक तरफ़ जहाँ अदनान सामी के अल्बम तेरा चेहरा के जरिये अमीषा पटेल और दिया मिर्ज़ा को पहचान मिली थी वहीँ अब रानी चटर्जी के लिए प्रशांत चौहान का अल्बम चोरी चोरी भी प्रसिद्धि के शिखर चूमने को मगरूर है । बॉलीवुड में इंट्री की राह में बड़ा कदम रखते हुए मशहूर फिल्म अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एक हिंदी अल्बम के लिए गाना शूट किया है । माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानने वाली रानी ने हाल फिलहाल मे सारेगामा फेम विजेता प्रशांत चौहान का एक हिंदी वीडियो अल्बम चोरी चोरी शूट की हैं जिनमे रानी के ऊपर एक गाना फिल्माया गया है और इस पुरे गाने का थीम ही रानी के ऊपर है । रानी चटर्जी ने बताया की वे बहुत ही जल्द बड़े पर्दे पर हिंदी सिनेमा में भी बड़ी दमदार भूमिका में लोगों का मनोरंजन करने वाली हैं जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. 

‘‘सन ऑफ बिहार’’ की शूटिंग

Image
‘‘सन ऑफ बिहार’’ की शूटिंग में बिजी है राकेश मिश्रा निर्देशक रवि सिन्हा की फिल्म ‘‘सन ऑफ बिहार’’ की शूटींग में बिजी है राकेश मिश्रा आज कल इस फिल्म की शूटींग मुंबई में की जा रही है ! इस फिल्म में राकेश मिश्रा के साथ मोनलीशा ,अवधेश मिश्रा ,संजय पांडेय आदि लोग शूटींग में बिजी है ! फिल्म ‘‘सन ऑफ बिहार’’ नक्सली हिंसा के खिलाफ एक जंग है । गीतकार आजाद सिंह और संगीतकार छोटे बाबा हैं ! राकेश मिश्रा ने बताय की फिल्म के गाने काफी अच्छे है जिसे दर्शक पसंद करते है !

‘कॉमेडी नाईट बचावो’ में भोजपुरीया लोगन के जादू

Image
‘कॉमेडी नाईट बचावो’ में भोजपुरीया लोगन के जादू  कृष्णा अभिषेक की ‘कॉमेडी नाईट बचावो’ नेक्स्ट शनिवारर को भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, और अभिनेत्री आम्रपाली एक कलर्स टीवी के ‘कॉमेडी नाईट बचावो’ पर नजर आने वाले है जिस की शूटिंग हो चुकी है ! रवि किशन के प्रचारक संजय भूषण पटियाला की माने तो इस बार कुछ खास टी.आ.पी.होगा ‘कॉमेडी नाईट बचावो’ के शो का काफी बिवादों में रहे कृष्णा अभिषेक भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके है ! ‘कॉमेडी नाईट बचावो’ के शो पर बॉलीवुड के लगभग हर कलाकार आना चाहता है ! अपना परफॉर्मेंस देने के लिये !  तो देखना न भूलें इस शनिवार को रात ९ बजे सिर्फ कलर्स पर।     दिलशाद शाह 
Image
यश कुमार की ‘हीरो गमछावाला’ बिहार में बम्पर ओपनिंग भोजपुरी के सुपर स्टार यश कुमार और संगीता तिवारी अभिनीत भोजपुरी की सबसे बहुचर्चित फ़िल्म ”हीरो गमछावाला” बिहार झारखण्ड में बम्पर ओपनिंग लिया है बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजिनेश किया है ! आकाश एंटरटेनमेंट व् दीपक साह प्रस्तुत निर्माता रितेश ठाकुर ,निर्देशक विष्णु शंकर बेलू कि इस फ़िल्म मे यश मिश्रा और अंजना सिंह मुख्य किरदार में है जबकि उनका साथ दे रहे है संगीता तिवारी बिपिन सिंह राजन मोदी प्रकाश जैश विष्णु शंकर बेलू । फ़िल्म में संगीत दिया है छोटे बाबा ने जबकि गीतकार है विनय बिहारी आज़ाद सिंह फणीन्द्र राव । फ़िल्म के लेखक है ऐ शके चौहान जबकि प्रचारक संजय भूषण पटियाला । उलेखनीय सबसे बरी बात यह है की इस फ़िल्म में गेस्ट के रूप में भोजपुरी के हॉट आदकारी स्टार पाखी हेगड़े है जिनके ऊपर एक गाना भी फिल्माया गया है जो भोजपुरिया दर्शको में खास लोकप्रिय हो गया है। यश कुमार का कहना है की फिल्म ‘हीरो गमछावाला’ में हर वो रंग है जिसे भोजपुरी दर्शक काफी पसंद करेगे।फ़िल्म की शूटिंग सीतामढ़ी और मुम्बई के मनोरम जगहो पर की गई है !    DILSHAD SH...

निरहुआ चलल ससुराल -2 ,का म्यूज़िक लॉन्च किया गया

Image
निरहुआ चलल ससुराल -2 ,का म्यूज़िक लॉन्च किया गया आज से लगभग दस ग्यारह साल पहले एक गाना लोगों की जुबान पर खूब चढ़ा था 'दुल्हिन रहे बीमार , निरहुआ सटल रहे' ! आज उसी को भुनाते हुए निर्माता नासिर जमाल ने फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' बनाने की उद्घोषणा कर दी । दिनांक 24 अप्रैल को मुम्बई के गोरेगाँव स्थित कृष्णा रिकॉर्डिंग स्टूडियो में फिल्म निरहुआ सटल रहे का संगीतमय मुहूर्त किया गया । इस फिल्म में सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निर हुआ और उनकी परछाईं बन चुकी आम्रपाली दुबे की शानदार जोड़ी अभिनय करते नज़र आएँगे । निर्माता नासिर जमाल की मुस्कान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही फिल्म निरहुआ सटल रहे का निर्देशन कर रहे हैं मोहसिन खान जबकि फिल्म का संगीत ॐ झा और धनंजय मिश्रा दे रहे हैं । आज इसी मुहूर्त के ही मौके पर फिल्म निरहुआ चलल ससुराल 2 का म्यूज़िक भी लॉन्च किया गया । नासिर जमाल की निरहुआ चलल ससुराल 2 बीस मई को रिलीज़ होगी ! फिल्म में इस बार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, प्रकाश जैश, सुशिल सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, गोपाल राय, माया यादव, किरण यादव,अनूप अरोड़ा ...

इंतक़ाम (भोजपुरी ) फिल्म समीक्षा

Image
इंतक़ाम (भोजपुरी ) फिल्म समीक्षा  निर्देशक -रवि  सिन्हा  निर्मात्री - रेखा सिन्हा  बैनर - आदि शक्ति एंटरटेनमेंट , विजय लक्ष्मी इंटनेशनल  कलाकार- खेसारी लाल यादव , विराज भट्ट , अवधेश मिश्र , काजल रघनी , पूनम दुबे , सीमा सिंह  कहानी - फिल्म की कहनी की शुरुआत आफ़ताब के जेल से होती है।  आफ़ताब अपने बीती बातों  को बताता है।   विजय और आफ़ताब दोनों भाई है और दोनों कॉलेज में पढाई करते हैं।  वंहा उनकी मुलाकात स्वेता (काजल) और नेहा (पूनम) से होती है दोनों के दोनों प्यार में पढ़ जातें है। स्वेता के पिता और क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप (अवधेश) आफ़ताब को उसकी माँ  की अस्लिल विडिओ िदखा कर उसके साथ काम कर्मणे ले लिया मजबूर करता है।  विजय एक पुलिस इंस्पेक्टर बन जाता है और आफ़ताब अब्बू के नाम से गलत कामों का अंजाम देता है।  विजय को पता चलता है की आफ़ताब ही अब्बू है तो वह गिरफ्तार करने के जाता है और दोनों में टकराव होती है।  अब्बू  अपना इंतक़ाम पूरा करने के लिए विजय के हाथ से निकल जाता है और अपना इंतक़ाम पूरा क...
Image
बालिका वधू का किरदार निभाने वाली चर्चित अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने कर ली है खुदखुशी   ------------------------------------------------------------        ‘बालिका वधु’ फेम प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया. वह अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं. उन्हें कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया. सूत्रों के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के संदिग्ध निशान भी मिले हैं. प्रत्युषा के व्हाट्सएप स्टेट्स को भी उनकी इस डिप्रेशन को दर्शाता है. जिसे देखकर सोचा जा सकता है कि वह किस कदर गमज़दा थीं. उनका आखिरी व्हाट्सएप स्टेट्स ‘मरके भी मुंह ना मोड़ना’ था