Posts

Showing posts from May, 2016

मैं भोजपुरी चैनल में एंकर हूँ, मुझे भोजपुरी तो नहीं आती लेकिन मालिक बहुत मानते हैं!

Image
भोजपुरी भाषा -संस्कृति का तमाशा बनाने वालों के गाल पर जोरदार तमाचा मारती मनोज भावुक की तीन कविताएं… मनोज भावुक रूप-श्रृंगार और जीवन-दर्शन की बात करने वाले महज़ भावुक ग़ज़लकार ही नहीं, वरन समाज की विसंगतियों, विद्रूपताओं और भाषा-संस्कृति पर हो रहे अत्याचार पर तिलमिलाकर आग का राग भी सुनाने का काम करते हैं। पेश हैं भोजपुरी को हेय दृष्टि से देखने वालों और भोजपुरी भाषा-संस्कृति का तमाशा बनाने वालों के गाल पर जोरदार तमाचा रसीद करती मनोज भावुक की तीन कविताएँ… 1- मालिक बहुत मानते हैं =============== मै भोजपुरी चैनल में एंकर हूँ। तुम्हें भोजपुरी आती है ? नहीं… पर मालिक बहुत मानते हैं। मै राग-रंग की एंकर हूँ। तुम्हें गीत-संगीत का ज्ञान है ? बिलकुल नहीं.. पर मालिक बहुत मानते हैं। मै असमियां हूँ, एक भोजपुरी चैनल की हेड… तब तो तुम्हें सिर्फ दिखाई देता होगा, सुनाई तो नहीं। हाँ, भोजपुरी का इक दीवाना कहता भी है कि ‘स्क्रीन पर भोजपुरी भाषा का बलात्कार होता है” पर मुझे फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि, मालिक बहुत मानते हैं। मुझे और भी तो बहुत कुछ आता है तभी तो मालिक बहुत मानते हैं। क्या इसीलिए तुम्हें भोज...

मनोज तिवारी को दुबई में सुपरस्टार नासिर हुसैन अवार्ड मिला

Image
रंगारंग भोजपुरिया माहौल में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड महोत्सव का पिछले दिनों दुबई में आयोजन हुआ। भोजपुरी पट्टी से हजारों मील दूर इस कार्यक्रम में पलभर के लिए भी प्रतीत नहीं हुआ कि यह सब इतनी दूर हो रहा है। महोत्सव में भोजपुरी फिल्म दुनिया की सभी बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। जाने-माने गायक,भोजपूरी फिल्मो के मेगास्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को भोजपुरी सिनेमा को नया जीवन देने के लिए आल टाइम सुपर स्टार नासिर हुसैन अवार्ड से नवाजा गया। फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ में शानदार अभिनय के लिए दिनेशलाल ‘निरहुआ’ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया जबकि मधु शर्मा को फिल्म ‘गुलामी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का अवार्ड पवन को मिला। रविकिशन को भोजपुरी रत्न दिया गया। तेल और बड़े व्यवसाय के क्षेत्र में नाम कमानेवाले दुबई में आयोजन के दौरान ऐसा लगा कि यहां कुछ घंटों के लिए पूरा भोजपुरी फिल्म संसार बस गया है। मनोज तिवारी ने अपने कई लोकप्रिय भोजपुरी गाने सुनाए तो साथ देने दिनेशलाल, पवन सिंह आदि भी मंच पर पहुंच गए। इन अभिनेता और अभिनेत्रियों ने खूब ठ...

पाखी हेगड़े में दुबई में भोजपुरी रत्न अवार्ड से सम्मानित

Image
भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े को अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड समारोह में दुबई की धरती पर भोजपुरी रत्न का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। अवार्ड के मंच पर पहुँचने से पहले लकी चार्म पाखी हेगड़े का दुबई की सबसे मँहगी गाड़ी में सवारी के साथ रेड कारपेट पर भव्य स्वागत किया गया। इन्होंने रेड कॉरपेट पर धूमधाम से एंट्री करके सबका मन मोह ली। स्टेज पर इनके धूम धड़ाके के साथ लाजवाब परफॉर्मेंस से सभी मंत्रमुग्ध हो गये थे। वाकई यह पल बेहद अदभुत था। दुबई में पहली बार भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड देश विदेश के गणमान्य जनों के बीच किया गया, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए ख़ुशी की बात है। पाखी हेगड़े ने अब तक कई अवार्ड व ख़िताब अपने नाम की हैं मगर विदेश की धरती पर भोजपुरी रत्न अवार्ड मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा द्वारा आयोजित दुबई में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियाँ मौजूद रहीं। भोजपुरी सिनेमा का परचम अंतर्राष्ट्रीय स्तर फहराना एक इतिहास बन गया है। पाखी हेगड़े कहती हैं कि दुबई में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड का आयोजन हम स...

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नंबर वन बनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’

Image
फिल्मो में जितनी अहम् भूमिका फ़िल्म की कहानी और कलाकारों की होती है उतनी ही अहम् भूमिका निभाता है फ़िल्म का संगीत.’वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ‘ मनोज तिवारी,रवि किशन,खेसारी लाल यादव ,पवन सिंह,निरहुआ जैसे भोजपुरी के सुपरस्टारों की सभी बड़ी फिल्म वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के पास है जिनकी वजह से लोगो तक उनके चहिते कलाकारों के फिल्मो के गाने सुनने और देखने मिलते है. किसी भी फ़िल्म के प्रदर्शन के पहले फ़िल्म के गानो को लोगो तक पहुचाना म्यूजिक कंपनी का काम होता है और इन दिनों भोजपुरी फिल्मो की सबसे बहुचर्चित कंपनी ‘वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’ अपने दर्शको तक उनकी पसंददीदा गानो को जल्द पंहुचा रही है जिसके चलते इन दिनों दर्शक ‘वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ‘ इस चैनल से ज्यादा मात्रा में जुड़े हुए है. ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ‘ इन दिनों भोजपुरी की बाकि दूसरी सभी म्यूजिक कपनियो के मुकाबले सबसे ज्यादा जल्द और बेहतर तरीके से जुड़ रही है .वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के पास भोजपुरी की सभी बड़ी और सुपरहिट फिल्में है.’वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार अपनी कंपनी को और भी आगे बड़े स्तर पर ल...

भोजपुरिया शहंशाह रवि किशन को सलाम दुबई ने किया

Image
\ भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन को दुबई में संपन्न हुए दूसरे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अवार्ड समारोह में शहंशाह ए भोजपूरी रतन अवार्ड से नवाजा गया । इसके पूर्व दुबई पहुचते ही एअरपोर्ट से लेकर होटल व अवार्ड समारोह में भी उनके प्रशंसको ने उन्हें सर आँखों पर बिठा लिया । अवार्ड समारोह की शुरुवात को धमाकेदार बनाने के लिये आयोजको ने ना सिर्फ शो की शुरुवात करायी बल्कि एंकरिंग ,परफॉर्म के साथ साथ अवार्ड प्रेजेंटर भी बनाया । भोजपुरी फ़िल्म जगत के तीसरे चरण के पहले स्टार रवि किशन ने भोजपुरी के अलावा हिंदी और तेलगु फिल्मो में भी काफी ख्याति अर्जित की है और यही वजह है की उनके फैन्स का दायरा काफी बड़ा है । अवार्ड समारोह में भी विभिन्न भाषायी लोगो ने तालियों की गड़गड़ाहट से रवि किशन का जम कर स्वागत किया । उल्लेखनीय है की लगभग 200 अवार्ड व सम्मान पा चुके रवि किशन इन दिनों भोजपुरी गुजराती इन दो भाषा में बन रही भोजपुरी की अब तक की सबसे बड़ी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। रवि किशन को छोड़ फ़िल्म के अन्य कलाकार हिंदी व गुजराती फ़िल्म जगत से हैं । अभी तक 300 से अभी अधिक फिल्मो का हिस्सा बन चुके रवि किशन की द...

INTERNATIONAL BHOJPURI FILM AWARDS 2016 (DUBAI)

Image
https://www.youtube.com/watch?v=Tp8E8QLzwDI

2016 की सबसे महंगे बजट की फिल्म “ग़दर” तहलका मचाने को तैयार।

Image
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार हेलीकाप्टर से शूटिंग कर दबंग निर्माता व निर्देशक भूपेंद्र विजय सिंह ने भोजपुरी जगत में इतिहास रच दिया है, नामुमकिन को मुमकिन में बदलने वाले दबंग निर्माता भूपेन्द्र विजय सिंह ने वो कर दिखाया है जो भोजपुरी जगत में अभी तक किसी ने सोचा भी नहीं था । मारधाड़ से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग लगातार 55 दिनो तक चली जिसमें सिर्फ एक्शन की शूटिंग लगातार 25 दिनों तक किया गया, साथ ही साऊथ के सैकड़ो फाइटर ने काम किया है, तथा साउथ स्टाइल एक्शन से हंगामा मचाया है। इस साल की सबसे महंगी फिल्म ग़दर की शूटिंग हेलीकाप्टर द्वारा किया गया, तथा साथ ही सन्नी देवल की हिंदी फिल्म ग़दर की शूटिंग जिस आलिशान महल में हुई थी, उसी महल में भोजपुरी फिल्म ग़दर की शूटिंग पूरी की गई, चर्चा का विषय बनी इस फिल्म में दर्शकों को बहुत कुछ पहली बार देखने को मिलेगा। इंद्रा फिल्म इंटरनेशनल तथा राजपूत फिल्म फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस फिल्म में भोजपुरी के आयरन मैन कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह तथा अभिनेत्री बार्बी डॉल कहे जाने वाली अभिनेत्री नेहा सिंह ने अपने अभिनय से हलचल मच दिया है, वही अभिनेता र...

रानी चटर्जी पहुची दुबई इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में !

Image
भोजपुरी फिल्मो की क्वीन रानी चटर्जी एक इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में शामिल होने के लिए दुबई पहुची.एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को देने वाली यह अदाकारा न सिर्फ हिंदुस्तान की जनता को अपना दीवाना बना रखा है बल्कि दूसरे देशो में भी रानी के चाहनेवाले रानी के एक्टिंग और डांस के दीवाने है.हाल ही में रानी एक म्यूजिक एल्बम के जरिये बॉलीवुड में अपना सफल कदम रखा है और अब बहुत जल्द हिंदी फिल्मो में भी धमाल मचाने आ रही है.

बम्पर ओपनिंग बिहार में ”निरहुआ चलल ससुराल 2”

Image
जबरदस्त एक्शन, रोमांच, और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ''निरहुआ चलल ससुराल 2''बिहार झारखण्ड के 85 सिनेमा घरों में बम्पर ओपनिंग के रिलीज़ किया गया है । फिल्म में इस बार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली,प्रकाश जैश,सुशिल सिंह,अवधेश मिश्रा,मनोज टाईगर,गोपाल राय,माया यादव,किरण यादव,अनूप अरोड़ा ने मुख्य किरदार के रूप में काम किया है । ''निरहुआ चलल ससुराल 2'' बहुत बड़ ी म्यूजिकल हिट फिल्म है जिस का संगीत वर्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी कंपनी ने रिलीज़ किया है । फिल्म के निर्माता नासीर जमाल ने बताया की अबकी बार इस फिल्म से उम्मीदें और अपेक्षाएं भी काफ़ी बड़ी हैं ।इस फिल्म के अच्छा ओपनिंग से मैं काफी खुस हु ! नासीर जमाल की मुस्कान मूवीज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म ''निरहुआ चलल ससुराल 2'' का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है । फिल्म के गीतों के बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने वहीँ नृत्य निर्देशक हैं रिक्की गुप्ता, राम देवन और वेणु ! फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं सूर्य प्रकाश जबकि मारधाड़ करवाया है रमन ने,वहीँ फिल्म के संपादक जितेंद्र स...

लखनऊ में उमड़ी ''शिवरक्षक'' देखने लोगो की भारी भीड़

Image
बिहार और मुंबई में दर्शकों का दिल जीत चुकी निर्माता रमाशंकर प्रजापति और निर्देशक दिनेश यादव की फिल्म शिवरक्षक अब उत्तर प्रदेश में प्रर्दशित होगयी है। लखनऊ के अमिनाबाद स्थित जगत सिनेमाघर मं इस फिल्म का भव्य प्रिमीयर शो किया गया। लखनऊ के जगत सिनेमा हाल में फिल्म देखने के लिये दर्शकों की भारी भीड़ भी जुटी। इस फिल्म को लेकर निर्माता रमाशंकर प्रजापति और निर्देशक दिनेश यादव  तथा फिल्म के नायक निसार खान काफी उत्साह में दिखे और पत्रकारों से बात करते हुये साफ कहा कि इस फिल्म शिवरक्षक को दर्शको ने जितना प्यार दिया उससे यह साफ संकेत है कि भोजपुरी सिनेमा में बढ़रही अश्लीलता का जमाना अब जाने वाला है। रामाजी फिल्म क्रियेशन्स प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म शिव रक्षक को निर्देशित किया है जाने माने निर्देशक दिनेश यादव ने जबकि इस फिल्म से अभिनेता निसार खान को लांच किया गया है। निसार खान की नायिका हैं जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी और साथ में हैं सुपरस्टार खलनायक संजय पांडे, अनुप अरोड़ा, दिलीप सिन्हा, सीमा सिंह, अयाज खान, करण पांडे, दिनेश यादव, रश्मी शर्मा, अरविन्द तिवारी, अपर्णा,सरीन और अनारा गुप्ता। फि...

निरहुआ और अंजना सिंह बेटा की शूटिंग में व्यस्त

Image
भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह इन दिनों बाबा विश्व्नाथ की नगरी बनारस के प्रसिद्द अस्सी घाट पर जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अठखेलियां खेल रही है । दरअसल अंजना वहा पूर्वांचल टॉकीज़ के बैनर तले बन रही निर्माता विकास कुमार की फ़िल्म बेटा की शूटिंग में व्यस्त है । फ़िल्म की शूटिंग बनारस में चल रही है । पिछले दिनों फ़िल्म का एक गाना यहां फिल्माया गया । निर्देशक विशाल वर्मा की इस फ़िल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे व अंजना सिंह मुख्य भूमिका में हैं । उल्लेखनीय है की अंजना ने एक माह पूर्व बनारस के पास ही स्थित भगवान् बुद्ध की नगरी सारनाथ में निर्देशक आनंद डी गहतराज व निर्माता रोहित के सिंह व विवेक रस्तोगी की फ़िल्म शहंशाह की शूटिंग पूरी की थी । शहंशाह में वो मेगा स्टार रविकिशन के साथ थी । इस फ़िल्म की शूटिंग के बाद उन्होंने गुजरात की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले सुरत में त्रिशूल फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर एक बार फिर से बनारस में शूटिंग कर रही है । अपनी भूमिका के सम्बन्ध में उन्होंने कहा की उनकी भूमिका फ़िल्म रांझणा की स्वरा भास्कर जैसी है । बहरहाल बाबा विश्वनाथ की नगरी ...

भोजपुरी अश्लील और डबल मीनिंग गाना बजाने पर होगी क़ानूनी कार्रवाई

पटना हाईकोर्ट में यात्री वाहनों में बजने वाले अश्लील भोजपुरी गानों पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि इस तरह के गाने पहले से ही प्रतिबंधित हैं. संदीप कुमार की जनहित याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी की खंडपीठ ने सुनवाई की. राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस संबंध में सभी जिला के एसपी को निर्देश दिये गये हैं कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जाये. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने डीजीपी को यह बताने को कहा था कि इस समस्या पर किस तरह रोक लगायी जा सकती है. कोर्ट ने इसके साथ ही मामले को निष्पादित कर दिया. पटना हाईकोर्ट में शुक्रवार को बसों, ट्रक और ऑटो में बजनेवाले डबल मीनिंग और अश्लील भोजपुरी गानों पर रोक लगाने के मामले पर सुनवाई की गई. इस जनहित याचिका में यह शिकायत की गयी है कि सड़कों पर चलनेवाले वाहनों में अश्लील भोजपुरी गीत बजाये जाते हैं जिसका कुप्रभाव युवाओं और बच्चों पर तो पड़ता है. साथ ही परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को इन गानों के कारण शर्मिंदा होना पड़ता है.

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड दुबई में

Image
यशी फिल्म एंव पिक्टोग्राफ स्टूडियो मिलकर २१ मई २०१६ को दुबई में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड (IBFA 2016) का आयोजन कर जा रही हैं। जिसमें भोजपुरी और हिन्दी के फिल्मी हस्तियाॅ शानदार रंगा-रंग कार्यक्रम पेश करेगी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल निरूहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मधु शर्मा, काजल राघवानी, यश कुमार मिश्र, प्रवेश लाल यादव, पाखी , संभावना सेठ, कल्पना, मोनालिसा, स्मृति सिन्हा, सारा षर्मा, उर्वसी चैधरी आदि सहित सभी फिल्मी स्टार इस अवार्ड समारोह की षोभा बढ़ाएगें और अपने जलवे दिखाऐंगे।

प्रियंका पंडित गोरखपुर में दिखा रही हैं ''दम''!

Image
साल के तीन सौ पैंसठ दिनों शूटिंग के सिलसिले में व्यस्त रहने में ही खुश रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका पंडित इनदिनों हिंदुस्तान के मिनी शिकागो के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फिल्म ''दम'' की शूटिंग कर रही हैं । फिल्म के निर्देशक हैं मोहन मल्लपल्ली और डी ओ पी हैं डी के शर्मा ।  अभी हालिया दिनों में ही प्रियंका बनार स में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं वहाँ से वे जैसे छूटीं वे अपने घर वालों से मिलते हुए गोरखपुर के लिए निकल पड़ी । अपने परिवार में अटूट श्रद्धा रखने वाली प्रियंका पंडित गोरखपुर में घूम घूम कर अपना दम शूटिंग के दौरान दिखा रही हैं क्योंकि फिल्म दम में इनका किरदार काफ़ी आकर्षक और दमदार है ।इस फिल्म के हीरो बबलू आर्य है जो पहली बार भोजपुरी फिल्म कर रहे है ! एक कलाकार के तौर पर प्रियंका अपने चाहने वालों का भी भरपूर ख्याल रखती हैं । गोरखपुर में शूटिंग करते समय ऐसे ही कुछ स्थानीय प्रशंसकों को उन्होंने मिलने के लिए बुलाया था ! जो उनसे मिलने को कब से आतुर थे । प्रियंका कहती हैं की आजकल वे बिंदास होकर काम करना पसंद करती हैं और वे शूटिंग का भरपूर आनंद उठा रह...

शुरू हुई रवि किशन की सबसे बड़ी फ़िल्म ।

Image
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन की गुजराती और भोजपुरी दो भाषाओ में बन रही अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म की शूटिंग गुजरात राजस्थान के बोर्डर पर स्थित पालनपुर में शुरू हो चुकी है । फ़िल्म की शुरुवात उसी हवेली से हुई है जहां हिंदी फ़िल्म सूर्यवंशम की शूटिंग हुई थी । कोकोनट प्रोडक्शन के बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं अशोक भाई पटेल । अशोक भाई पटेल गुजराती फिल्मो के बड़े नाम माने ज ाते हैं । उनकी यह अनाम फ़िल्म उनके द्वारा ही 20 साल पहले बनायी गयी गुजराती फ़िल्म का रीमेक है जिसे उस दौर में 6 स्टेट अवार्ड से नवाजा गया था । 70 दिन के शूटिंग शेड्युल में तीस दिनों तक एक्शन फिल्माया जाएगा । फ़िल्म में रवि किशन के साथ यशपाल शर्मा , मोहन जोशी के साथ हिंदी व गुजराती फ़िल्म जगत के कलाकारों की भरमार है । बहरहाल , भव्य फिल्म बनाने के लिए मशहूर अशोक भाई पटेल इस फ़िल्म की शूटिंग पालनपुर के अलावा बनारस और झारखण्ड में भी करने वाले हैं । इस फ़िल्म से देश की लगभग सभी भाषाओँ की फ़िल्म में काम करने का गौरव रवि किशन को प्राप्त हो गया है ।

24 जून से मोहब्बत बिखेरेंगे रवि किशन

Image
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन आगामी 24 जून से बिहार में मोहब्बत बिखेरने आ रहे हैं क्योंकि प्रेम से ओत प्रोत उनकी फ़िल्म ये मोहब्बतें बिहार में रिलीज़ हो रही है । श्री गणेश प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं धर्मराज शुक्ला जबकि निर्माता हैं अरुण तिवारी व आशुतोष शुक्ला । निर्देशन की कमान थामी है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आनंद गहतराज ने। ये मोहब्बतें में भोजपुरी महानायक रविकिशन मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनक े अपोजिट हैं स्मृति सिन्हा व पूनम दुबे। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में अवधेश मिश्रा, आनंद मोहन, संजय महानंद , सुनील धारिया, अरुण तिवारी, सर्वेश मिश्रा , माया यादव , माही सिंह , अंजलि , अनिता सहगल व संजय पाण्डेय आदि शामिल हैं। इस फिल्म की कहानी लिखी है कुंदन शुक्ला ने और इसे संगीतबद्ध किया है विजय सम्राट ने। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं सुनील धारिया , ओम उपाध्याय, सर्वेश मिश्रा व देवेन्द्र तिवारी । निर्माता अरुण तिवारी के अनुसार , आगामी 24 जून को बड़े पैमाने पर बिहार में रिलीज़ की योजना है 

”निरहुआ चलल ससुराल 2” बिहार में २० मई को रिलीज़ होगी !

Image
निर्माता नासीर जमाल की भोजपुरी फिल्म ”निरहुआ चलल ससुराल २” बिहार में २० मई को रिलीज़ होने जा रही है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी गरम बिहार के फिल्म बितरक में गर्मी है इस फिल्म को लेकर ! फिल्म के गाने टीवी चैनल पर धूम मचा रही है है ! फिल्म को लेकर फिल्म के यूनिट काफी उत्साहित है ! फिल्म में इस बार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली, प्रकाश जैश, सुशिल सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, गोपाल राय, माया यादव, किरण यादव,अनूप अरोड़ा ने मुख्य किरदार के रूप में काम किया है । फिल्म का निर्देशन किया है प्रेमांशु सिंह ने ।फिल्म की गीतों के बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने वहीँ नृत्य निर्देशक हैं रिक्की गुप्ता, राम देवन और वेणु ! फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं सूर्य प्रकाश जबकि मारधाड़ करवाया है रमन ने , वहीँ फिल्म के संपादक होंगे जितेंद्र सिंह ( जीतू ) । इसके पहले निर्माता नासिर जमाल ने ”रक्षाबंधन”, ”कइसे कहीं तोहरा से प्यार हो गईल”, ”लावारिस” , ”जिगरवाला” जैसी बड़ी बड़ी फिल्में इस भोजपुरी फिल्म जगत में बनाई है । वहीँ यह उनकी पाँचवी फिल्म है । ”निरहुआ चलल ससुराल २” के प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी संजय भूषण प...

बम बम बोल रहा है काशी का फर्स्ट लुक लांच

Image
भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी का पहला लुक मुंबई में एक भव्य समारोह में डॉ मधु चोपड़ा के हाथो लांच किया गया साथ ही फिल्म के रिलीज़ की तारीख भी घोषित कर दी गयी। जुहू स्थित पर्पल पेबल पिक्चर्स के कार्यालय में मीडिया के समक्ष फर्स्ट लुक का अनावरण किया गया। इस मौके पर लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा, एसोसिएट प्रोडूसर रवि शंकर जायसवाल, बिहार के वितरक राकेश सिंह , सहित फिल्म से जुड़े कलाकार व तकनीशियन मौजूद थे. उल्लेखनीय है की होली के दिन फिल्म का टीजर लांच किया गया था जिसे सोशल मीडिया व फिल्म समीक्षकों की काफी सराहना मिली थी। बम बम बोल रहा है काशी में जुबली स्टार निरहुआ , आम्रपाली दुबे , अंतरा बनर्जी , दीपक सिन्हा , प्रकाश जैस , मनोज टाइगर , अयाज़ खान , प्रवीण सिंह सिसोदिया , समर्थ चतुर्वेदी , रति गर्ग ,धर्मेन्द्र सिंह , स्वीटी सिंह, डॉ अर्चना सिंह ,अजय सूर्यवंशी , धनञ्जय सिंह, व संजय पांडे आदि मुख्य भूमिका में हैं । फर्स्ट लुक लांच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ मधु चोपड़ा ने बताया की पर्पल पेबल पिक्चर्स ने जिन पांच फिल्मों के निर्माण की घोषणा की थी . बम बम बोल रहा है का...

भोजपुरी की सबसे बडी एक्षन फिल्म होगी तुमको न भूला पाएंगे साहिल खान

Image
हिन्दी व भोजपुरी में हजारों की संख्या में विडियो एलबम का डज्ञयरेक्षन व षूट कर चुके साहिल खान अपनी चौथी भोजपुरी फिल्म की षूटिंग कर रहे है। जमाई राजा, खून का रिष्ता और प्यार में डर कैसे फिल्म में हीरो की भूमिका व डायरेक्षन कर चुके साहिल खान अब अपनी नई फिल्म Óतुमको न भूला पाएंगे’ में विराज भट्ट के साथ नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में सेकेंड हीरो के रूप में नजर आएंगे। पिछले दिनों मुंबई में हुई उनसे बातचीत के मुख्य अंष – – अपने बारे में बताएं? – मुझे बचपन से ही फिल्मों का षैक था। जब भी मैं फिल्में देखता था। उस फिल्म में हीरो की जगह पर खुद को देखता था। मुझ पर फिल्मों का नषा च$ढ गया था। प$ढाई छो$डकर मैं मुंबई भाग आया। यहां पर कुछ दिनों घुमने के बाद मुझे अपने बारे में समझ आई। मैं यहां एक इंस्टियूट से एडिटिंग व डायरेक्षन का कोर्स किया। अपने षहर लौट गया। यहां मैंने खुद का म्युजिक स्टुडियो डाल कर म्युजिक कंपनी की षुरूआत कर दी। लोग मेरे यहां म्युजिक विडियो बनाने आने लगे। सिलसिला चल निकला। मेरे द्वारा तैयार विडियो पसंद किए जाने लगे। दस हजार से अधिक विडियो का डायरेक्षन, षूट करना तथा एडिटिंग किए । जिसम...

भोजपुरी फिल्म ‘बेटा’ की ऑन लोकेशन शूटिंग बनारस में शुरू !

Image
विशाल वर्मा के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘बेटा’ की शूटिंग बनारस के चेतसिंह किला और आस-पास के घाटों पर हो रही है। इसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली लीड रोल में हैं। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में है ‘मां के बदले की कहानी’ विशाल वर्मा ने बताया कि यह उनकी तीसरी भोजपुरी फिल्म है, जिसका पूरा शूट बनारस में होना है। फिल्म का एक गाना घाटों पर ही फिल्माया गया है। इसमें एक मां के बदले की कहानी है, जिसमें वह बेटे के जरिए अपने पति के मौत का बदला लेती है। इसमें कई क्लाइमेक्स सीन हैं।भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार निरहुआ ने बताया, ‘मेरा सपना था कि बनारस के घाटों पर हमारी फिल्म शूट हो। 35 दिनों तक अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग होगी। मरी हर फिल्म 7 दिनों तक हाउसफुल रहती है फिल्म ,उन्होंने बताया कि मुंबई में उनकी फिल्म सिंगल स्क्रिन हॉल में लगती है। भोजपुरी फिल्में पहले दिन से सातवें दिन तक मजबूत होती हैं। सातों दिन हाउसफुल जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पिछली 6 हिट फिल्मों में अश्लीलता और आइटम सांग बिल्कुल नहीं था। वहीं ‘बेटा’ में कोई भी अश्लील गाना नहीं है। मरे एक और फिल्म ”...