Skip to main content
पाखी हेगड़े में दुबई में भोजपुरी रत्न अवार्ड से सम्मानित
भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े को अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड समारोह में दुबई की धरती पर भोजपुरी रत्न का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। अवार्ड के मंच पर पहुँचने से पहले लकी चार्म पाखी हेगड़े का दुबई की सबसे मँहगी गाड़ी में सवारी के साथ रेड कारपेट पर भव्य स्वागत किया गया। इन्होंने रेड कॉरपेट पर धूमधाम से एंट्री करके सबका मन मोह ली। स्टेज पर इनके धूम धड़ाके के साथ लाजवाब परफॉर्मेंस से सभी मंत्रमुग्ध हो गये थे। वाकई यह पल बेहद अदभुत था। दुबई में पहली बार भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड देश विदेश के गणमान्य जनों के बीच किया गया, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए ख़ुशी की बात है। पाखी हेगड़े ने अब तक कई अवार्ड व ख़िताब अपने नाम की हैं मगर विदेश की धरती पर भोजपुरी रत्न अवार्ड मिलना एक बड़ी उपलब्धि है।
फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा द्वारा आयोजित दुबई में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियाँ मौजूद रहीं। भोजपुरी सिनेमा का परचम अंतर्राष्ट्रीय स्तर फहराना एक इतिहास बन गया है।पाखी हेगड़े कहती हैं कि दुबई में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड का आयोजन हम सभी भोजपुरी भाषियों के लिए गर्व की बात है। इस अवार्ड में मुझे भोजपुरी रत्न का अवार्ड मिला है, इसका श्रेय मैं अपने चाहने वाले प्रशंसकों, शुभचिंतकों और अपने सहयोगियों को देती हूँ। अभय सिन्हा जी को धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने यह बीड़ा उठाकर विदेश की धरती को भोजपुरी रंग में रंग दिया।
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment