ट्रक ड्राईवर 2 की शूटिंग पूरी हुई
भोजपुरी गायक व् नायक रितेश पांडेय की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “ट्रक ड्राईवर 2” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अमेठी में शहर में फ़िल्म का क्लाइमेक्स कर करके इस फ़िल्म का शूटिंग कम्पलीट की गई है।फ़िल्म के निर्माता संजय सिंह राजपूत एवं रितेश ठाकुर और निर्देशक राजकुमार आर पांडेय है।फ़िल्म में रितेश पांडेय एक प्रसिद्ध गायक के भूमिका में नज़र आयेगे जिसकी नायिका माहि खान है जो उनसे प्यार करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।और साथ दर्शको के दुलारे प्रदीप पांडेय चिंटू भी एक ससक्त ट्रक ड्राईवर के भूमिका में एक अलग ही अंदाज़ में दिखेगें।जो दर्शको को दिलो को छू लेगा।गीत संगीत से सजी इस महत्वकांशी फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुम्बई में जोर शोर से किया जा रहा है।ये फ़िल्म इंद्रा फिल्म्स् इण्टर नेशनल ईन एसोसिएशन विथ देवघर इण्टर टेन्मेंट के बैनर तले और राजपूत फ़िल्म फैक्ट्री कृत है। इस फ़िल्म के मुख्य भूमीका में प्रदीप पांडेय चिंटू,रितेश पांडेय,माहि खान,सुशिल सिंह,अनूप अरोरा,संजीव मिश्रा व् प्रचारक सोनू निगम है।
Comments
Post a Comment