निरहुआ चलल ससुराल -2 ,का म्यूज़िक लॉन्च किया गया
निरहुआ चलल ससुराल -2 ,का म्यूज़िक लॉन्च किया गया
आज से लगभग दस ग्यारह साल पहले एक गाना लोगों की जुबान पर खूब चढ़ा था 'दुल्हिन रहे बीमार , निरहुआ सटल रहे' ! आज उसी को भुनाते हुए निर्माता नासिर जमाल ने फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' बनाने की उद्घोषणा कर दी । दिनांक 24 अप्रैल को मुम्बई के गोरेगाँव स्थित कृष्णा रिकॉर्डिंग स्टूडियो में फिल्म निरहुआ सटल रहे का संगीतमय मुहूर्त किया गया । इस फिल्म में सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और उनकी परछाईं बन चुकी आम्रपाली दुबे की शानदार जोड़ी अभिनय करते नज़र आएँगे ।
निर्माता नासिर जमाल की मुस्कान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही फिल्म निरहुआ सटल रहे का निर्देशन कर रहे हैं मोहसिन खान जबकि फिल्म का संगीत ॐ झा और धनंजय मिश्रा दे रहे हैं ।
आज इसी मुहूर्त के ही मौके पर फिल्म निरहुआ चलल ससुराल 2 का म्यूज़िक भी लॉन्च किया गया । नासिर जमाल की निरहुआ चलल ससुराल 2 बीस मई को रिलीज़ होगी !
फिल्म में इस बार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, प्रकाश जैश, सुशिल सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, गोपाल राय, माया यादव, किरण यादव,अनूप अरोड़ा ने मुख्य किरदार के रूप में काम किया है ।
फिल्म निरहुआ चलल ससुराल 2 के लेखक हैं संतोष मिश्रा जबकि फिल्म का निर्देशन किया है प्रेमांशु सिंह ने । फिल्म की गीतों के बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने वहीँ नृत्य निर्देशक हैं रिक्की गुप्ता, राम देवन और वेणु ! फिल्म के कैमरामैन हैं सूर्य प्रकाश जबकि मारधाड़ करवाया है रमन ने , वहीँ फिल्म के संपादक हैं जितेंद्र सिंह ( जीतू ) । इसके पहले निर्माता नासिर जमाल ने रक्षाबंधन, कइसे कहीं तोहरा से प्यार हो गईल, लावारिस , जिगरवाला जैसी बड़ी बड़ी फिल्में इस भोजपुरी फिल्म जगत में बनाई है । वहीँ यह उनकी पाँचवी फिल्म है । जबकी निरहुआ सटल रहे उनकी छठी फिल्म होगी । निरहुआ चलल ससुराल 2 के प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी संजय भूषण पटियाला की है ।
फिल्म निरहुआ चलल ससुराल 2 के संगीत रिलीज और निरहुआ सटल रहे के मुहूर्त पर फिल्म जगत के तमाम लोग मौजूद थे जिनमें अली खान, काया शर्मा, अनूप अरोड़ा, देव सिंह, अल्का झा, सोनी पटेल, देव पाण्डेय, संजय भूषण , राजेश पप्पू, छोटू, चंदन झा, पियूष श्याम, धनंजय मिश्रा, फैयाज़ अली खान, ऐजाज अहमद के साथ अभिनेता जफर ने पहुंचकर निर्माता नासिर जमाल को दोनों फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दी । फिल्म निरहुआ चलल ससुराल 2 का म्यूजिक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने रिलीज़ किया है ।
read this
ReplyDelete