आप की अदालत में मनोज तिवारी ने रवि किशन पर इलज़ाम लगाया

कुछ दिन पहले ही मनोज  रजत शर्मा के शो में गए थें  वंहा पर उन्होंने सारे सवाल का जवाब सही से दिया बातों बातों में एक फिल्म का अश्लील नाम रखने का आरोप लगा तो वो सारा ठीकरा रवि किशन पर फोर दिया 

     मनोज तिवारी से जब रजत शर्मा ने 'आप की अदालत' में फिल्म का अश्लील नाम रखने पर सवाल किया तब उन्होंने कहा, "इसका जवाब आप रवि किशन जी से मांगना । 

     अब क्या बोलूं। कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा। मैं इस नाम के पक्ष में नहीं था। ये फिल्म भाग्यश्री जी ने बनाई थी। 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ अभिनय करने वाली भाग्यश्री जी ।

   उनकी इस फिल्म में दो मुख्य किरदार थे- एक किरदार गांव का था और दूसरा किरदार मुंबई के दूधवाले का था । रवि किशन ने दूधवाले की भूमिका निभाई थी। 

मैंने उनसे कहा कि यह नाम भाग्यश्री की छवि के अनुरूप नहीं है क्योंकि उन्होंने स्क्रीन पर साफ-सुथरे किरदार निभाए हैं। लेकिन, रवि नहीं मानें। उन्होंने कहा कि यही चलता है |

Comments