'छलकत हमरो जवनिया ' ने बनाया अनोखा रेकॉर्ड
पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी का विडियो छलकत हमरो जवनिया फिर से एक बार नया रिकॉर्ड बनाया हैअनोखा रिकार्ड कायम करते हुए इस गाने ने तीन करोड़ व्यूज पार कर लिया है। रत्नाकर कुमार के वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी इस चैनल पर पवन सिंह और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माये गये इस गाने को भोजपुरिया दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस गाने में दोनों का हाॅट रोमांस दर्शकों को खूब लुभा रहा है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘भोजपुरिया राजा’ के इस गाने को वर्ल्ड वाईड रेकॉर्ड द्वारा रिलीज़ किया था। अब तक इस गाने को तीन करोड़ से अधिक संगीतप्रेमी देख चुके हैं। ‘भोजपुरिया राजा’ साल दो हजार सोलह की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिये फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने निर्देशन के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाया है। गीतकार आज़ाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है मधुकर आनंद ने। जिसे अपनी सुरीली आवाज में स्वरबद्ध पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने किया है। फिल्म भोजपुरी राजा के निर्माता सुधीर सिंह व सह निर्माता संदीप सिंह तथा बिज़नेस मैनेजर विजय यादव हैं।

Comments
Post a Comment