कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं !― राकेश मिश्रा
-------------------------------------------------------------------------
भोजपुरी फिल्मों में किस कदर भ्रष्टाचार पाँव पसार चूका है कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता । यहाँ पर फिल्म बनाने के नाम पर लोग ईमान तक को गिरवी रखने को तैयार बैठे हैं और घर बैठकर ही फिल्म मेकिंग के नाम पर मासूम लोगों से पैसे ऐंठकर फिल्म बनाने का लालच देकर उन्हें फंसाने का काम कर रहे हैं । ऐसे ही एक मामले में भोजपुरी फिल्म दुल्हनिया हम ले जायेंगे के निर्माता ने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता राकेश मिश्रा और अभिनेत्री तनु श्री के साथ बेहद ही शातिराना खेल खेला है ।
भोजपुरी फिल्म दुल्हनिया हम ले जायेगे के सेट पर इस फिल्म के निर्माता अभय सिंह ने अभिनेता राकेश मिश्रा और अभिनेत्री तनुश्री के साथ छलपूर्वक व्यवहार किया । बगैर किसी एग्रीमेंट के साइन किये हुए सिर्फ़ टोकन अमाउंट देकर कलाकारों को फिल्म के सेट तक ले जाया गया । जबकि अभिनेता राकेश मिश्रा को दिया हुआ ₹ 50,000 का चेक भी बाउंस हो चूका था । उसके बाद इस फिल्म की शूटिंग के लिए ये दोनों अभिनेता अभिनेत्री देवरिया पहुंचे तो वहा निर्देशक ने किसी एक लड़के से पांच लाख रुपया लेकर उसको पहला लीड रोल के लिए फिक्स कर लिया था ।जब यह बात राकेश मिश्रा को जानकारी मिली तो राकेश मिश्रा ने इस बावत सच्चाई जानना चाहा , फिर पता चला की वहां पर एक बड़ा रैकेट इसमें शामिल है और वहां पर उपस्थित अभिनय के इच्छुक कलाकारों से फिल्म में काम देने के नाम पर भारी ठगी की गयी है । किसी से दो लाख तो किसी से चार लाख रकम की मांग की गयी है । ऐसी भीषण धांधली देखकर अभिनेता राकेश मिश्रा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
फिर राकेश मिश्रा के मना करने के बाद उन्ही लोगों ने अभिनेत्री तनुश्री को उस नए लड़के के साथ जबरदस्ती काम करने को लेकर दबाव डाला तो तनु श्री ने काम करने से साफ़ साफ मना कर दिया और बोली की मैं ऐसे लड़के के साथ काम नही करुँगी क्योंकि उसको अभिनय के बारे में कुछ भी नहीं पता है । ऐसा सुनते ही फिल्म के निर्माता ने विभिन्न प्रकार से अभिनेता और अभिनेत्री को धमकाने लगे और यह धमकाने का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है ।
अभिनेता राकेश मिश्रा ने बताया की देवरिया में 20 तारीख को पहुचने के बाद से ही यह झोलझाल शुरू हो गया था और यह निर्माता किसी भी तरह से इनलोगों को गुमराह करके फिल्म के नाम पर जबर्दश्ती करना चाहता था । जो की संभव नहीं हो पाया और राकेश मिश्रा ने अभिनेत्री तनुश्री को उनकी माँ के साथ लेकर वहां से 21 मार्च को मुम्बई के लिए हवाई जहाज़ से प्रस्थान कर गए । इसी बात से खार खाये निर्माता ने अभिनेता और अभिनेत्री के बारे में गलत अफवाह भी फैला रहे हैं साथ में इन दोनों अभिनेता अभिनेत्रियों के कॉन्टेक्ट नंबर को कुछ असामाजिक तत्वों के बीच बाँट दिया है जो लोग समय असमय इनलोगों को कॉल करके असंसदीय और अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं जो की घोर निंदनीय है ।

Comments
Post a Comment